Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला अधिकार दिवस पर सिलाईकटाई मेशीन सहयोग किया गया

 

नेपालगञ्ज,(बाँके) पवन जायसवाल जेष्ठ १६ गते । बाँके जिला के नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका ने तीसरा राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस विविध कार्यक्रम के साथ मनाया है ।
दिवस के अवसर पर हिमानी कोष के सहयोग में ११ लोगों को सिलाई कटाई मेशीन उपलब्ध कराया गया है । नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका ने सञ्चालन किया सिलाई कटाई तालीम में सहभागी मध्ये उत्कृष्ट हुये ११ लोगों को जेष्ठ १६ गते आईतवार को सिलाई मेशीन उपलब्ध कराया गया है । नगर प्रमुख डा. धवलशम्शेर राणा, उपप्रमुख उमा थापा मगर, कार्यपालिका सदस्य ईन्दिरा शाही लगायत लोगों ने मेशीन हस्तान्तरण किया था ।
महिलाको सुरक्षा र अधिकार, संकटकालिन व्यवस्थापन हाम्रो सरोकार मुलनारा के साथ महिला अधिकार दिवस मनाया गया । कोभिड संक्रमण को मध्यनजर करते हुये इस वर्ष को दिवस मनाया गया उपप्रमुख उमा थापा मगर ने जानकारी दी । उप–महानगरपालिका ने नगर के विभिन्न ११ मूख्य चौक में दिवस की ब्यानर रखा गया है ।
नेपाल प्रहरी ने थप एक स्थान में भी ब्यानर रखा है । दिवस के अवसर पर जेष्ठ १६ गते आईतवार को सबह जुम प्रविधि मार्फत रेडियो अन्तरक्रिया किया गया था । वह कार्यक्रम में उपप्रमुख उमा थापा मगर, जिला प्रशासन कार्यालय बाँके के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी दीर्घराज उपाध्याय, जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक ओमवहादुर राना, अधिवक्ता सुनीता शर्मा लगायत लोगों की सहभागिता रही थी महिला, बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक शाखा प्रमुख शोभा शाह ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *