Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का निधन,रामायण में निभाया सुमंत का किरदार

 

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। उनके बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्र शेखर ने अमर उजाला को इस दुखद खबर के बारे में जानकारी दी। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

रामायण में निभाया सुमंत का किरदार
उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे।

यह भी पढें   रास्वपा की सरकार "एक्सप्रेस रूट" पर आगे बढ़ रही है : प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह

फिल्मों में आने के लिए किया खूब संघर्ष
साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद के पूर्ववर्ती राज्य में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें कॉलेज की पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed