पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल को इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया जा रहा
पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल को इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया जा रहा है।
खनाल के सचिवालय के अनुसार, उन्हें बुधवार दोपहर 12.30 बजे दिल्ली ले जाया गया। खनाल का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में होगा।
उन्हें काठमांडू के थापथली के नोरविक अस्पताल में सोमवार सुबह बुखार और लो ब्लड हीमोग्लोबिन लेवल के चलते भर्ती कराया गया था. इससे पहले कोरोना से संक्रमित खनाल लंबे समय तक नोरविक अस्पताल में इलाज कराकर घर लौटे थे।


