Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

220 लीटर तस्करी के डीजल जब्त कुशमाहा बीओपी के  एसएसबी जवानों ने  की कार्रवाई 

 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी । एसएसबी  56वीं वाहिनी बथनाहा के कुशमाहा बीओपी के  एसएसबी के  जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 175 डब्ल्यूपी -55 ओसरी चौक के समीप दो बाईक तथा  तस्करी का 220 लीटर  डिजल जब्त किया है । तथा दो तस्करो को भी पकड़ा है । यह कारवाई  गुप्त सूचना के आधार पर टीम लीडर विरेंद्रर कुमार व एसआई जीडी राजेश कुमार के नेतृत्व मे  किया गया है । वहीं पकड़े गए तस्कर का नाम कपील कुमार यादव उम्र 31 वर्ष पिता रामविकाश यादव है जो जागीर परासी वार्ड 1 पोस्ट चिकनी का रहने वाला है तथा दूसरा तस्कर का पहचान धर्मेन्द्र साह (23) पिता निर्मल साह बिशनपुर वार्ड 14 पोस्ट मधुलथा के रूप मे हुई है । इन दोनों के बाईक जो नेपाल से तस्करी करने मे प्रयोग करता था उसे भी जब्त कर लिया गया है । उक्त संबंध में कैंप प्रभारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कारवाई गुप्त   सूचना के आधार पर किया गया है सूचना थी के नेपाल से खुली सीमा के रास्ते कुछ तस्कर  पेट्रोलियम पदार्थों लेकर भारतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है जहां जवानों का नाका लगाया गया था इस क्रम में दोनों बाईक सवार को तेल के गैलन  के साथ पकड़ा गया है । तथा जब्त तस्करी के पेट्रोलियम पदार्थों की कागजी प्रक्रिया के बाद फारबिसगंज कस्टम के हवाले कर दिया गया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में बहस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *