Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रविवार से गंगासागर सरोवर में पितृ तर्पण शुरू

 


जनकपुरधाम/ मिश्री लाल मधुकर
रविवार से जनकपुरधाम के पवित्र सरोवर में पितृ तर्पण शुरू हो गया हैं। पितरों की याद में तर्पण तथा श्राद्ध करने हेतु सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। अपने दिवंगत पितरों की आत्मा को शांति हेतु गंगासागर में स्नान कर दिवंगत अपने पूर्वजों की याद में तर्पण तथा श्राद्ध करने की धार्मिक मान्यता हैं। इस अवधि में पितरों को स्मरण करते हुए जल, तिल, कुश, खीरा आदि सामग्री से तर्पण करते हैं। जनकपुरधाम के ऐतिहासिक तथा धार्मिक गंगासागर सरोवर में प्रत्येक बर्ष धनुषा जिला तथा आसपास के अलावा कुछ श्रद्धालु भारत से भी तर्पण करने आते हैं। तर्पण के कारण गंगासागर सरोवर का परिसर धार्मिक बाताबरण बना हुआ हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com