Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बी. के. हीरो एजेंसी में ग्लैमर एक्स ABS बाइक की भव्य लॉन्चिंग, काजल राघवानी के डांस पर झूमे दर्शक

 

 

रक्सौल।शहर के मेन रोड स्थित लक्ष्मीपुर की बी. के. हीरो एजेंसी में हीरो ग्लैमर एक्स ABS बाइक की भव्य लॉन्चिंग समारोहपूर्वक की गई। मुंबई से पहुँची भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने नई बाइक का अनावरण कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वहीं भोजपुरी के लोकप्रिय गीतों पर उनके शानदार नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अभिनेत्री की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री की उपस्थिति से तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा एजेंसी परिसर गूंँज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेत्री काजल राघवानी, बीके हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर कलीम अहमद, जीएम राजीव तिवारी, नप पार्षद सोनू कुमार गुप्ता, नूर हसन आलम, भारत विकास परिषद शाखा- रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ, ई. मेघना कुमारी, टीएसएम विशाल भल्लव और मनोरंजन तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद काजल राघवानी ने हीरो ग्लैमर एक्स ABS बाइक का अनावरण किया। नई बाइक की लॉन्चिंग एवं बाइक के फीचर का समारोह में मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

समारोह का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब काजल राघवानी ने नई बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को स्वयं चाबी सौंपकर उन्हें बधाई दी। अपने पसंदीदा कलाकार के हाथों बाइक की चाबी पाकर ग्राहक काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर एजेंसी के प्रोपराइटर कलीम अहमद ने अभिनेत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें हीरो ग्लैमर एक्स बाइक का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, मृतक और घायल की पहचान हुई

कार्यक्रम के दौरान काजल राघवानी ने अपने चिरपरिचित भोजपुरी अंदाज में दर्शकों से संवाद किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “का हाल बा, सब ठीक बा ना? कइसन बानी अपने सब?” उनके इस आत्मीय अंदाज पर दर्शकों ने हर्ष के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इसके बाद भोजपुरी गीतों पर उनकी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।

वहीं समाजसेवी बिमल कुमार सर्राफ ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में अपनी लाजवाब शायरी से उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरी। समारोह के दौरान नप पार्षद सोनू कुमार गुप्ता, बिमल कुमार सर्राफ एव वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह प्रभाकर को भी काजल राघवानी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढें   एनपील - लुंबिनी लायंस और चितवन राइनोज तथा विराटनगर किंग्स और सुदूरपश्चिम के बीच आज मुकाबला

लॉन्चिंग समारोह में कमाल, जमाल, निहाल, नदीम, मुर्शिद, इमरान, मुकेश कुमार, सोनू, दानिश और राम तपस्या सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, ग्राहक हीरामती देवी, नसीमा खातून सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी सहभागिता रही। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। नई बाइक की लॉन्चिंग, भोजपुरी अभिनेत्री की मौजूदगी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कारण यह समारोह शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com