Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व रामनारायण मिश्र के सालिख को साफ किया प्रदेश प्रमुख राजेश अहिराज ने (फ़ोटो सहित)

 

इसे सुने क्लिक करें 

 

जनकपुरधाम, 20 जून। राजेश अहिराज प्रदेश नम्बर दो के प्रदेश प्रमुख यानि कि Governor of Province number- 2  इन दिनों चर्चा में हैं । कभी किसी हॉस्पिटल का निरीक्षण तो कभी किसी गरीब के घर जाकर उनकी सेवा करते दिखतें हैं । उन्होंने प्रदेश सरकार के दर्जनों फाइल पहलीवार में वापस कर दिया है जो कि उनके विचार में जन्मुखी नही दिखा । इसविच उन्होंने पत्र लिखकर ही प्रदेश सरकार को सलाह दी कि उनके द्वारा निर्माण किया गया मंत्रिमंडल समानुपातिक दृष्टि से उचित नही है। जिसपर कई मंत्रियों ने आपत्ति जताई । कुछ मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश प्रमुख में राजेश अहिराज की नियुक्ति ही इसलिए हुई है कि प्रदेश दो के सरकार को बर्खास्त कर दिया जाय ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

आरोप जो भी हो प्रदेश प्रमुख अहिराज द्वारा किये गए काम को कोई भी व्यक्ति चुनौती नही दे सकता । इस क्रममे आज सुबह श्री अहिराज मधेश भवन पहुंचे । वहां स्थित स्व रामनारायण मिश्र की प्रतिमा को अपने हाथ से साफ किया । उनका मानना है कि स्व रामनरायण मिश्र के द्वारा ही बनाया गया भवन में आज मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण रहते हैं लेकिन किसीका ध्यान उस मधेशपुत्र की उस प्रतिमा पर नही है जो कि काला हो गया है । स्मरणीय है कि स्व रामनारायण मिश्र बीपी कोइराला के साथ जब मंत्री थे तो उन्होंने ही जन्मकपुर में सिगरेट फैक्ट्री बनबाया था । आज उसी के भवन में प्रदेश नम्बर दो की सरकार है । प्रदेश पमुख श्री झा ने कहा कि यह कितना लज्जास्पद बात है कि मधेश पुत्र की प्रतिमा की ओर किसी का ध्यान नही गया है। श्री झा ने कहा कि मुसरनिया में पांच बालिकाओं की पोखरी में डूबने से मृत्यु हो गयी लेकिन उसको सरकार की ओर से केवल 1 लाख रुपया दिया गया जबकि यह सरकार वेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दे रही है। श्री झा चिंता व्यक्त की कि शराब पीकर मरनेवालों को तीन लाख दिया गया बेटी के मरने पर केवल 1लाख ? प्रदेश प्रमुख के अपना खर्च से प्रत्येक वेटी के घर को 100 किलो चावल दिया गया है ।

यह भी पढें   स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed