Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एपल डेली’ बंद हो रहा अंतिम संस्करण की दस लाख प्रतियां छापी

 

हांगकांग, एएफपी।

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एपल डेली’ ने गुरुवार को अंतिम संस्करण की दस लाख प्रतियां छापी हैं। अखबार ने पांच संपादकों और कार्यकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद इसके प्रिंट और ऑनलाइन संस्करण को बंद करने का फैसला लिया था। इसके अलावा एक व्यापक नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उपयोग करते हुए अखबार की 2.3 करोड़ डॉलर की संपत्ति को भी फ्रीज कर लिया गया है। इससे पहले अखबार की तरफ से यह बयान दिया गया था कि हांगकांग की मौजूदा परिस्थितियों के कारण अखबार के प्रिंट और आनलाइन संस्करण बंद कर दिए जाएंगे।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

लोकतंत्र समर्थक पेपर के पांच संपादकों और एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये गिरफ्तारियां राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशियों से मिलीभगत के संदेह पर की गई थीं। इस संबंध में पुलिस ने हांगकांग और चीन पर विदेशी प्रतिबंध लगाने की कथित साजिश के सबूत के तौर पर अखबार के 30 लेखों का हवाला दिया है। अखबार पर काफी समय से चीन और चीन समर्थित हांगकांग की सरकार की नजरें थीं। इस बीच चीन और हांगकांग की सरकार ने मीडिया को आगाह किया है कि वो कानून के दायरे में ही रहें।

यह भी पढें   एम्बाप्पे बने लागतार दूसरी बार फीफा विश्वकप में गोल्डेन बूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

एपल डेली ने अपने पाठकों को धन्यवाद दिया और कहा कि अंत भले चाहे वो ना हो जो हम चाहते हैं लेकिन जीना जारी रखना होगा और दृढ़ संकल्प को बनाए रखना होगा। अखबार के साथ ऐसा बर्ताव किए जाने पर अमेरिका ने चीन और हांगकांग सरकार की कड़ी आलोचना की है। अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने भी इस कदम के लिए चीन और हांगकांग सरकार की निंदा की है। उनका कहना है कि चीन के दबाव में आकर हांगकांग की सरकार लोकतंत्र समर्थकों को टार्गेट कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *