Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

द्वारकाधीश मंदिर के ध्वज दंड पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरी

 

 

गुजरात के द्वारका में मशहूर द्वारकाधीश मंदिर के ध्वज दंड पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मंदिर को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उस पर चढ़ी 52 गज की ध्वजा जल गई।
द्वारका के एसडीएम निहार भेटारिया ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे के आसपास हुई। आकाशीय बिजली गिरने से द्वारकाधीश मंदिर की दीवारें काली पड़ गईं। उसके ऊपर लगे झंडे को भी नुकसान पहुंचा। जांच के बाद मंदिर की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। गोमती नदी के तट पर स्थित द्वारकाधीश मंदिर कृष्ण को समर्पित है। इसे बदरीनाथ, रामेश्वरम और जगन्नाथ पुरी के साथ भगवान नारायण के चार पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है।

यह भी पढें   जनता के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, तुरंत बदले अपनी कार्यशैली : राजेन्द्र महतो

द्वारकाधीश मंदिर के ऊपर लगे झंडे का भी खास महत्व है। इसे 52 गज ध्वजा कहा जाता है। यह भारत का अकेला ऐसा मंदिर है, जहां दिन में तीन बार 52 गज की ध्वजा चढ़ाई जाती है। भक्तों के बीच इस ध्वजा को लेकर इतनी श्रद्धा है कि उसे चढ़ाने के लिए कई बार दो साल तक का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब मंदिर के किसी हिस्से पर बिजली गिरी है। द्वारकाधीश ने आसपास के लोगों को बड़े हादसे से बचा लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *