Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2023 तक दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे

 

अयोध्या।

2023 तक दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे और भगवान का दर्शन-पूजन शुरू हो जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 2023 में श्रद्धालु अयोध्या स्थित अपने आराध्य राम लला के दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक पूरे 70 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर को पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के लिए कैसा है २०८३/८४ का बजट ? कितनी आशा कितनी निराशा ?

राय ने कहा कि 2025 में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। पूरे परिसर में जो भी विकास कार्य होने हैं वे पूरे हो जाएंगे। हालांकि 2023 तक दर्शनार्थियों के लिए दर्शन शुरू कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *