Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेल्टा वेरिएंट से जूझ रहा बांग्लादेश, पूरे देश में लगाया गया लॉकडाउन

 


बांग्लादेश में कोरोना का कहर एक बार फिर अपने चरम पर है। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट तेजी से वहां फैल रहा है। वहां की सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार 23 जुलाई, सुबह आठ बजे से देशभर में सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन पांच अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह भी पढें   आज से पितृपक्ष (सोलह श्राद्ध) आरंभ: जानिए इसका धार्मिक महत्व और शास्त्रीय विधान

पिछले दिनों बांग्लादेश की राजधानी ढाका से प्रवासी मजदूरों की लौटने की कई तस्वीरें सामने आईं थीं। लॉकडाउन की आहट के बीच प्रवासी मजदूर जल्द से जल्द ढाका छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लाखों प्रवासियों के बीच ढाका छोड़ने की हड़बड़ी दिखी. वहां 22 जून से ही विभिन्न शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन ठप्प है।

इससे पहले 13 जुलाई को ईद से पहले कारोबार करने और 14 जुलाई की मध्यरात्रि से 23 जुलाई की सुबह आठ बजे तक सभी प्रतिबंधों में ढील दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप ढाका में फैल गया है, यहां स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। भारत की सीमा से लगे उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में भी डेल्टा प्रकार के मामले सामने आए हैं।

यह भी पढें   ताप्लेजुङ के मेरिङदेन गाँवपालिक–३ दोभान में लगी भीषण आग

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वहां कोरोना से हुई मौतों की संख्या 13,976 पर पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,869 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,78,804 हो गई है। बांग्लादेश में इस साल 19 अप्रैल को इस महामारी से सबसे अधिक 112 लोगों की मौत हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com