Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : पूरा प्रशासन कमिश्नर का पालतु कुत्ता खोजने में व्यस्त

 

पाकिस्तान के गुजरांवाला  के कमिशनर जुल्फिकार अहमद गुमान का कुत्ता खो जाने के बाद के बाद से प्रशासन बेहाल है । पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए पूरा प्रशासन जुट गया है। इतना ही नहीं घर-घर तलाशी के अलावा जगह-जगह लाउडस्पीकर से लापता कुत्ते को लेकर घोषणाएं तक हो रही हैं।

पाकिस्तान के ‘दुनिया न्यूज’ की खबर के मुताबिक, कमिशनर का कुत्ता मंगलवार को लापता हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रशासन को उसे खोजने में लगा दिया। कमिशनर ने जगह-जगह रिक्शे पर लाउडस्पीकर के जरिए लापता कुत्ते की खोज के लिए घोषणाएं करवाई और अपने नीचे काम करने वालों को यह आदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर कुत्ते को खोज निकाले।

यह भी पढें   अंतरप्रदेशीय मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन: सक्षम, चुस्त और जवाबदेह प्रादेशिक शासन के लिए नौ साझा प्रतिबद्धताएँ

स्थानीय पुलिसकर्मियों को उनकी मेन ड्यूटी करने की बजाय कुत्ते को ढूंढने के लिए कहा गया है। खबर के मुताबिक, लापता हुए कुत्ते की कीमत करीब 4 लाख पाकिस्तानी रुपये है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, स्थानीय नगर निगम अधिकारी भी कुत्ते को खोजने में जुट गए हैं। खबर के मुताबिक, घर का दरवाजा कुछ समय के लिए खुला रहने की वजह से कुत्ता बाहर निकल गया। कुत्ते को खोजने के लिए घर-घर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com