Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 29 जुलाई: मेष, सिंह और कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-मन खिन्‍न रहेगा। अज्ञात भय, सिर में परेशानी और आंखों में थोड़ी समस्‍या हो सकती है। खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी मध्‍यम बनी रहेगी। ओम नम: शिवाय का जाप करें।

वृषभ-मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। सफेद वस्‍तु शिवालय में दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

मिथुन-व्‍यवसायिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

यह भी पढें   स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी होगी। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्‍क न लें। चाहे वो स्‍वास्‍थ्‍य हो, प्रेम हो या व्‍यापार हो। थोड़ा सा एक-दो दिन बचकर रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-अविवाहितों की शादी हो सकती है। प्रेम में मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन दूर होगी। स्‍वास्‍थ्य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक तौर पर आप रुक-रुक कर आगे बढ़ेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतियों पर होगी चर्चा

वृश्‍चिक-मन भावुक बना रहेगा। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का भी सृजन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है। केसर का तिलक लगाना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

मकर-पराक्रम रंग लाएगा। जो आपने सोच रखा है उसे लागू करें। अपनों के साथ से व्‍यापारिक लाभ होता दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति और स्‍वास्‍थ्‍य की भी स्थ्‍िाति ठीक दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

कुंभ-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। अपनों से न उलझें। पूंजी निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापार भी ठीक दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-सितारों की तरह चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। प्रेम और संतान से समीपता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा लेकिन प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com