नेप्से परिसूचक सबसे उच्चविन्दू में
काठमांडू, ३ अगस्त । शेयर कारोबार मापक नेप्से परिसूचक आज तक के ही सबसे उच्च विन्दु पर पहुँच गई है । आज मंगलबार सम्पन्न कारोबार अनुसार नेप्से २६.०२ अंक से बढ़ोत्तरी होकर ३ हजार १ सौ ११.०९ अंक में पहुँच गई है, जो इतिहास में ही सबसे उच्च बिन्दु है ।
आज २ करोड ११ लाख २९ हजार ८८ कित्ता शेयर कारोबार में आया है, जो ११ अरब ५२ करोड, ९२ लाख १७ हजार ७ सौ ७४ रुपयों का है । मंगलबार सबसे बढी आकर्षण लघुवित्त कंपनी और हाइड्रोपावर कम्पनी में देखा गया है । आज के दिन लघुवित्त उपसमूह में ३.८५ प्रतिशत की वृद्धि और हाइड्रोपावर उपसूचक में २.०४ प्रतिशत की वृद्धि दिखाई दी है ।
आज कारोबार में आए ११ उपसूचक सकारात्मक और २ उपसूचक नकारात्मक दिखाई दी है । आज सबसे अधिक पाँचथर पावर और रुरु जलविद्युत की शेयर मूल्य सबसे अधिक १० प्रतिशत मूल्य से वृद्धि हुई है । इसीतरह जीवन विकास लघुवित्त की मूल्य ९.९९ प्रतिशत, युनियल लाइफ इस्न्स्योरेन्स की मूल्य ९.९८ प्रतिशत, घलेन्दी हाइड्रो की मूल्य ९.९८ प्रतिशत और लिबर्टी इनर्जी की मूल्य ९.९३ प्रतिशत से वृद्धि हुई है । और युनिलिभर नेपाल की शेयर मूल्य में सबसे अधिक अर्थात् ३.७९ प्रतिशत से गिरावट दिखाई दी है ।

