Sat. Nov 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवेकशील साझा में अध्यक्ष मिश्र विरुद्ध युवा नेता, धर्म निरपेक्षता की रक्षा और संघीयता में सुधार मांग

 

काठमांडू, ३ अगस्त । विवेकशील साझा पार्टी में पार्टी अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र विरुद्ध पार्टी के ही युवा नेता दिखाई दिए हैं । संयोजक मिल पाण्डे के नेतृत्व में पार्टी सचिवालय सदस्य केशव दाहाल, डा. राजेन्द्र पंगेनी और रंजु दर्शना ने ‘वैकल्पिक राजनीति की मूल दिशा’ शीर्षक में नयां प्रस्ताव पेश किया गया है ।
स्मरणीय है, इससे पहले पार्टी अध्यक्ष मिश्र ने संघीयता खारीज और धर्मनिरपेक्षता में जनमत संग्रह मांग करते हुए समाजिक संजाल मार्फत एक प्रस्ताव पेश किया था । युवा नेताओं की ओर से प्रस्तावित नयां प्रस्ताव को उसी का काउन्टर प्रस्ताव के रुप में देखा जा रहा है । नयां प्रस्ताव में धर्मनिरपेक्षता की रक्षा और संघीयता में सुधार की मांग की गई है । इसीतरह तीनों तह की सरकार में प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी और उत्कृष्टता की आधार में निर्माण होनेवाला गैर संसद् सदस्यों की मन्त्रिमंडल सहित की शासकीय व्यवस्था में भी चर्चा है ।
प्रस्ताव में कहा गया है– ‘असक्षम पात्र के कारण प्रणाली को दोषारोपण करना ठीक नहीं है, नागरिकों की जीवन परिवर्तन के लिए निर्मित पार्टी को पुनः व्यवस्था परिवर्तन के नाम में अन्तहिन अस्थिरता की ओर नहीं ले जा सकता ।’ नेताओं को कहना है कि पार्टी को गलत दिशा की ओर जाने से रोकने के लिए ही नयां और संयुक्त प्रस्ताव लाया गया है ।
पार्टी नेतृ रंजु दर्शना ने कहा है कि विवेकशील साझा पार्टी संविधानवाद, सामाजिक न्याय और सहभागितामूलक लोकतन्त्र मार्फत समातामुलक समृद्धि हासिल करना चाहती है । जो विषय संविधान में ही सेटल हो चुका है, उसमें अधिक बहस की आवश्यकता नहीं है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष ने ही आन्दोलन को भ्रमिण करते हुए नयां दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के कारण सही दिशा पकड़ने के लिए नयां प्रस्ताव लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com