Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को सीसीआरटी ने धूमधाम से मनाया

 


15 अगस्त, 2021: रविवार: नई दिल्ली: (हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो) उप-नगरी द्वारका स्थित सीसीआरटी परिसर में आजादी के 75 वर्षगांठ शुभ अवसर पर सीसीआरटी की अध्यक्ष डॉ हेमलता एस मोहन जी द्वारा एवं श्री ऋषि कुमार वशिष्ठ, निदेशक सीसीआरटी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डॉ. हेमलता एस मोहन द्वारा रचित प्रेरक गीत “होगा कल सुनहरा, विश्वास है ये गहरा” मऊमाला नायक ने प्रस्तुत किया । अपने उद्बोधन में डॉ. हेमलता एस मोहन ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए अनेक सकरात्मक योजना कार्यों पर चर्चा के अलावा मन की बात की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीँ सीसीआरटी के निदेशक ऋषि कुमार वशिष्ठ ने भी अपने संबोधन में करोनाकाल में भी अनेक ऑनलाइन रचनात्मक गतिविधियों तथा भावी योजनाओं का उल्लेख किया | इस अवसर पर 43 वें राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व ‘अमृत स्तंभ’ की शानदार शुरुआत हुई। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ ”सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया:” की मधुर प्रार्थना के साथ प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी जी के मार्गदर्शन में 75 सीसीआरटी छात्रवृतिधारक एवं कलाकारों द्वारा सुरीले वाद्य संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में, उपनिदेशक सुरेश कारुणिक ने धन्यवाद ज्ञापन पेश किया | समस्त कार्यक्रम का मंच संचालन सीसीआरटी में ही कार्यरत उपनिदेशक डॉ राहुल कुमार ने किया | उक्त कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुआ |

यह भी पढें   ब्रह्माकुमारीज का ग्लोबल समिट ,जुटेगी दुनिया की महान हस्तियां! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com