Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा विपद् व्यवस्थापन समिति द्धारा राहत सामग्री सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता/रुपन्देही रुपन्देही जिल्ला के रोहिणी गावपालिका अंतर्गत १५ घरपरिवार को जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल (जसपा) विपद् व्यवस्थापन समिति द्धारा राहत सामग्री वितरण किया गया। रोहिणी गावपालिका नम्बर ४ स्थित पकडिहवा में १५ घरपरिवार सैलबा से प्रभावित परिवार की सूचना के बाद जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल (जसपा) विपद् व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारी की टोली उक्त स्थान पर पहुंच कर त्रिपाल तथा खाद्यान्न सामग्री सहयोग किया है जिसकी जानकारी जसपा विपद् व्यवस्थापन समिति रुपन्देही के संयोजक रवि कुमार रौनियार ने दी है । सहयोग कार्यक्रम में जसपा के संघीय परिषद सदस्य रुपा मल्ल, समाजवादी युवा संघ लुम्बिनी प्रदेश सह–इञ्चार्ज रेनु सिंह, युवा नेता ईन्द्रजित राय, मोहम्मद युसुफ लगायत अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन का फैसला – विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों से हटेंगे दलीय विद्यार्थी व कर्मचारी संगठन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed