बर्दघाट कालिका मंदिर का साप्ताहिक स्वच्छता अभियान
देशबन्धु यादव/ पराशी। जिले के महेशपुर – त्रिवेणी मार्ग में स्थित सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ बर्दघाटे कालिका मंदिर का साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के साथ मंदिर परिसर का साफ सफाई स्थानिय यूवाओं के सक्रियता में सम्पन्न हुआ।
लिटिल बुद्ध इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल प्रतापपुर – १ गोपीगंज के प्रबंधक कृष्ण कुमार घिमिरे , बाउन्नगढी सहकारी संस्था प्रतापपुर वार्ड नंबर ३ सोमनी के प्रबंधक सिमरन लटौला , प्रतापपुर वार्ड नंबर ३ सोमानी के यूवा समाजसेवी बिकेश यादव , प्रतापपुर वार्ड नंबर ६ के यूवा व्यवसायी राजकुमार यादव , किसान सहकारी संस्था सरावल वार्ड नंबर ७ के सहायक प्रबंधक विजय कुर्मी और प्रतापपुर वार्ड नंबर ४ ठूलोखैरटवा के महेन्द्र पासवान के साथ यूवाओं का सक्रियता में मंदिर परिसर का साफ सफाई किए जाने की जानकारी मंदिर के पूजारी सुदामा यादव ने बताया।
कालिका मंदिर का चहुंमुखी विकास , सुरक्षा , जलकल और श्रद्धालु भक्तों को सहज रूप से सेवा सुविधा के लिए छलफल किया गया।


