Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, आश्विन ७ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि अभी देशभर में मॉनसूनी हवाओं के साथ ही पश्चिमी हवाओं का भी आंशिक प्रभाव देखा जा रहा है । इसके अलावे महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम–मध्य हिस्से और उसके आसपास के क्षेत्रों में न्यून चापीय क्षेत्र बना हुआ है जिससे यह प्रणाली आगामी दिनों में और शक्तिशाली होगा और न्यून चापीय क्षेत्र के रूप में पश्चिम–उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा ।
महाशाखा के अनुसार आज दिनभर देशभर में साधारणतह बादल छाए रहेंगे । कोशी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के हिमाली और पहाडी हिस्से के कुछ तथा कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी हिस्से के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन और बिजली सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है ।
मधेस प्रदेश तथा कोसी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के तराई हिस्से के कुछ स्थानों में, सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई हिस्से के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन और बजिली सहित मध्यम बारिश की संभावना है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि कोसी और वाग्मती प्रदेश के पहाड़ी हिस्से के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com