Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री खनाल और भारत के विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर बीच

 

काठमांडू, आश्विन ७ – विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ के ८१ वें महासभा के अवसर में भारत के विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर से मुलाकात की  है ।
इस मुलाकात में विदेश मंत्री खनाल ने हाल ही नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत सरकार और भारतीय जनता द्वारा जो ऐक्यबद्धता दिखाई गई, तथा तत्काल ही महत्त्वपूर्ण सहयोग उपलब्ध कराए गए उसके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया ।
इस मुलाकात में दोनों मंत्रियों ने नेपाल–भारत संबंधों के विभिन्न पक्षों और आपसी हित के मामलों पर विचारों का आदान–प्रदान किया। उन्होंने नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे घनिष्ठ तथा मैत्रिपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com