Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूचिस्तान के गिचिक इलाके में आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी सेना के एक कप्तान की मौत

 
सांकेतिक तस्वीर

आतंकवादियों के एक हमले में पाकिस्तानी सेना के एक कप्तान की मौत हो गई है जबकि दो सैनिक घायल हो गए। यह घटना बलूचिस्तान के गिचिक इलाके की है ।  पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को कहा कि घायल सैनिकों को खुजदे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला उस समय हुआ जब सेना का वाहन आतंकियों की ओर से बिछाए गए आईडी से टकरा गया। आईडी से टकराने के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढें   नेपाल का संविधान एक युगांतकारी परिवर्तन को संस्थागत करने का ऐतिहासिक संकल्प और दस्तावेज है – प्रचण्ड

इस सप्ताह की शुरुआत में बलूचिस्तान के अशांत हिस्से में हिंसा में तेजी देखने को मिली है। ग्वादर में एक आत्मघाती हमलावर ने चीनी नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर खुद को उड़ा लिया था। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई है और एक चीनी नागरिक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक सबसे कम विकसित प्रांत है जहां पिछले कई दशकों से आजादी के लिए आंदोलन चल रहा है। कई बलूच लोगों का मानना ​​है कि यह क्षेत्र 1947 से पहले स्वतंत्र था और पाकिस्तान द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 17 सितंबर 2026 गुरुवार

अपनी 2020 कंट्री रिपोर्ट्स ऑन ह्यूमन राइट्स में, अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान में महत्वपूर्ण मानवाधिकार मुद्दों को उठाया था, जिसमें सरकार द्वारा गैरकानूनी या मनमानी हत्याएं और पश्तून, सिंधी और बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को जबरन गायब करना शामिल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com