Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत मे गिरफ्तार किये गये मोस्ट वान्टेड जयसवाल सार्वजनिक

 

jaisval sainya commanderबारा – दो सप्ताह पहले गिरफ्ताय किये गये तराई मुक्ति मोर्चा के सैन्य कमाण्डर सुनिल जयसवाल ‘अग्नी ‘ को पुलिस ने सार्वजनिक किया है। नारायणी अञ्चल प्रहरी कार्यालय ने एक पत्रकार सम्मेलन करके जयसवालला को सार्वजनिक किया है। उनको भारतीय पुलिस के सहयोग से नेपाल प्रहरी ने भारत के आदापुर मे गिरफ्तार किया था। जयसवाल को भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण स्थित आदापुर से भारतीय प्रहरी और अञ्चल प्रहरी कार्यालय वीरगञ्ज ने संयुक्त रुप मे श्रावन ११ गते शुक्रबार के सुवह ३ बजे गिरफ्तार किया था । उस समय जयसवाल सो रहे थे । उनकी गिरफ्तारी के वारे मे अबतक कोइ जानकारी नही दी गइ थी । जयसवाल के पिता रामचन्द्र जयसवाल ने वीरगञ्ज मे पत्रकार सम्मेलन करके अपने पुत्र की अवस्था सार्वजनिक करने माँग नारायणी अञ्चल प्रहरी कार्यालय के समक्ष किया था। जयसवाल की पत्नी श्रीमती रानीदेवी ने भी अपने पति की अवस्था अज्ञात होने के कारण वह भारत और नेपाल के पुलिस अधिकारी के यहाँ दौड रही थी ।  २०६६ साल पुस महिना मे जयसवाल के नेतृत्व मे ही भूमिगत समूह ने बारा के गञ्जभवानीपुर के तत्कालीन माओवादी का राज्य कमिटि सदस्य कन्हैया यादव, रामप्रकाश यादव, दारा यादव लगायत चार लोगों को कारबाइ के दरमियान  हत्या कर दिया गया था।  उस घटना की जिम्मेवारी अखिल तराई मुक्ति मोर्चा के प्रकाश समूह ने लिया था । सार्वजनिक किये गये जयसवाल को बारा प्रहरी को सुपुर्द कर दिया गया था । बारा के नायब प्रहरी उपरिक्षक नवराज अधिकारी ने बताया है कि जयसवाल बारा प्रहरी के नियन्त्रण मे है और उन पर जान से मारने मुद्दा अन्तर्गत कारबाइ चलायी जायेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *