Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 7 सितंबर: मेष और कन्या समेत इन राशि वालों को बना रहेगा मानसिक संताप

 

राशिफल-

मेष-मानसिक संताप बना रहेगा। बहुत उथल-पुथल रहेगी जीवन में। बच्‍चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। जो प्रेम में हैं उनके प्रेम को लेकर व्‍यक्ति बहुत उहापोह में पड़ा रहेगा। मन असंतुष्‍ट और अवसादित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। सूर्यदेव को जल दें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा रहेगा।

वृषभ-घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वयं का भी रक्‍तचाप समस्‍या में आ सकता है। प्रेम ठीक है। व्‍यवसाय भी ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन और मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे। खुद के स्‍वास्‍थ्‍य में नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल दें।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

कर्क-वाणी पर नियंत्रण बहुत जरूरी है इस समय। वाणी ऐसी हो सकती है जहां जरूरत है वहां न बोलें और जहां न जरूरत हो वहां ज्‍यादा बोल दें। इस बात पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। सूर्यदेव को जल दें।

सिंह-उर्जा का संतुलन इस समय नहीं सही रहेगा। बहुत लो या बहुत हाई हो सकता है। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कन्‍या-मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च को लेकर आपका मन बहुत परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार पहले से बेहतर रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।

यह भी पढें   विचारों की जागरूकता ही जीवन की असली पहचान, प्राणशक्ति से जागता है मनुष्य का आत्मविश्वास और पुरुषार्थ : बिमल सर्राफ

तुला-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। आकर्षण शक्ति बढ़ गई है आपमें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार थोड़ा मध्‍यम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।

वृश्चिक-व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। फंस सकते हैं। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। फिर भी सीने में थोड़ा विकार हो सकता है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सामान्‍य या मध्‍यम सा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-धार्मिक यात्रा संभव है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मान-प्रतिष्‍ठा पर ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही है। तांबे की कोई भी वस्‍तु अपने पास रखें।

यह भी पढें   नेपाल: प्रशासनिक, पुलिस और न्यायिक संस्थानों में सरकार की मनमानी से हड़कंप, कर्मचारियों में भारी दहशत

मकर-अभी जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी है लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न लें। तांबे की वस्‍तु दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

कुंभ-स्थिति सही है लेकिन जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। प्रेम भी अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-राजनीतिक लाभ, सरकारी तंत्र से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com