Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धारचूला प्रकरण : सरकार द्वारा भारत सरकार को राजनयिक नोट भेजा गया

 

नेपाल सरकार ने पिछले महीने भारतीय अर्धसैनिक बल सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मौजूदगी में महाकाली नदी  में नेपाली नागरिक धामी के लापता होने और भारतीय वायुसेना के एक हेलीकाप्टर के नेपाली वायुक्षेत्र (Nepal Airspace) में उड़ान भरने के आरोपों के संबंध में भारत सरकार को एक राजनयिक नोट भेजा है।

भारत की सीमा से लगे धारचूला जिले की ब्यास नगरपालिका के रहने वाले 30 वर्षीय जय सिंह धामी (Jai Singh Dhami) 30 जुलाई को महाकाली नदी में गिर गए थे। यह नदी भारत से लगती नेपाल की पश्चिमी सीमा पर बहती है। धामी रस्सी की मदद से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि SSB जवानों ने नदी के दूसरी तरफ से रस्सी काट दी थी जिसके कारण धामी नदी में बह गए। नेपाल के गृह मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति ने कहा कि घटना के दौरान एसएसबी के जवान उपस्थित थे।

यह भी पढें   कमला नदी को बचाने के लिए आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

इस सम्बन्ध में  नेपाल के विदेश मंत्रालय ने  भारतीय दूतावास, काठमांडू के माध्यम से भारत सरकार को एक राजनयिक नोट भेजा है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं और विपक्ष दोनों ने इस मुद्दे को उठाया। अंतत: शेर बहादुर देउबा सरकार को राजनयिक नोट भेजने का फैसला लेना पड़ा। भारतीय वायुसेना के एक हेलीकाप्टर द्वारा कथित रूप से नेपाल के हवाईक्षेत्र में उड़ान भरने से संबंधित विषय को भी पत्र में उठाया गया है।मामले में जांच के लिए नेपाल ने एक जांच आयोग का गठन किया। आयोग ने राजनयिक चैनलों के जरिए मामले को भार सरकार के समक्ष उठाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने की सलाह दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *