प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह तथा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच आज होगी मुलाकात
काठमांडू, मंसिर ७ : प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे । रविवार को दिल्ली पहुंचे शाह का भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह ११ बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है।
रविवार शाम को शाह और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच ताज होटल में संक्षिप्त बातचीत हुई थी । आज भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब आधे घंटे की बातचीत के बाद दोपहर १२ः२५ बजे दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान–प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करने का कार्यक्रम है ।
समझौता ज्ञापन में नेपाल और भारत के बीच आर्थिक साझेदारी, परिवहन संपर्क नेटवर्क (कनेक्टिविटी), डिजिटल कनेक्टिविटी, जल संसाधन, ऊर्जा, व्यापार, खेलकूद, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के विषय शामिल किए जाने की उम्मीद है।
इससे पहले आज सुबह १० बजे दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री शाह का औपचारिक स्वागत किया जाएगा ।
राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद आज सुबह १०ः४० बजे प्रधानमंत्री शाह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री शाह का आज दोपहर ३ः१५ बजे राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने का कार्यक्रम भी है।
प्रधानमंत्री शाह के साथ मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योगपति, व्यवसायी और पत्रकार भी दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद शाह की यह पहली राजकीय भारत यात्रा है।
प्रधानमंत्री शाह का प्रतिनिधिमंडल सहित सोमवार अपराह्न ४ः५० बजे स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है ।


