Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 10 सितंबर : आज गणेश चतुर्थी पर चमकेगा सिंह व कर्क का भाग्य

 

राशिफल-

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यवसायिक और प्रेम के दृष्टिकोण से अद्भुत समय है। अविवाहित की शादी तय हो सकती है। जो विवाहित हैं और किसी वैवाहिक परेशानी में चल रहे हैं उसमें समझौता होने की सम्‍भावना है। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ – शत्रु पक्ष स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह सही समय साबित होगा। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए, खासकर जो इंटरटेनमेंट की फील्‍ड में हैं उनके लिए बहुत अच्‍छा समय है। लेखकों, कवियों के लिए अच्‍छा समय है। मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा। प्रेम में भावुक होकर तू-तू, मैं-मैं न हो इसका ध्‍यान रखें। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   नेपाल को जलवायु संकट के लिए दया नहीं, न्याय चाहिए : श्वेता दीप्ति

कर्क – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। घरेलू सुख का पूरा उपभोग करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर, प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति काफी अच्‍छी दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

सिंह – पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन-मित्रों का सहयोग होगा। जीवनसाथी का सहयोग होगा। तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान पक्ष अभी भी मध्‍यम बना हुआ है। बाकी की स्थिति आपकी काफी अच्‍छी होगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कन्‍या – धनागमन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर चल रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन,

तुला – सौन्‍दर्य, आकर्षण बढ़ा हुआ है। समाज में सराहे जा रहे हैं। कद बढ़ रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। बस थोड़ा खर्च परेशान कर रहा है आपको। सफेद वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक – जीवनसाथी से थोड़ी दूरी दिख रही है। अनावश्‍यक खर्चे हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍मय है। सिरदर्द और नेत्र विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार भी थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। एक-दो दिन की बात है। ठीक हो जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु – जीवनसाथी तरक्‍की करता दिख रहा है। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। यात्रा में लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-व्‍यापार, धन-दौलत सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   ममता काफ्ले हत्या मामला: पति नरेश भट्ट तीनों आरोपों में दोषी करार, मार्च 2027 में सजा का ऐलान

मकर – व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है लेकिन कोर्ट-कचहरी, व्‍यवसाय-व्‍यापार सब कुछ अच्‍छा दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कुंभ – जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया है। प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करें। सफेद वस्‍तु उनको अर्पित अच्‍छा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com