बिराटनगर में पांच किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के कंचनबारी के समीप से बिराटनगर पुलिस पांच किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार यूवक का पहचान धनकुटा का शहीद भूमि गांवपालिका वार्ड 7 निवासी 24 वर्षीय सागर राई के रूप में हुआ है । मोरंग पुलिस के अनुसार यह करवाई बीआरभी भट्टा चौक पोस्ट के पुलिस को सर्वजनिक वाहन को चेक जांच के दौरान युवक को गांजा के साथ बरामद गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार यूवक को जिला प्रहरी कार्यालय बिराटनगर पुलिस कस्टडी में रख आगे की करवाई किया जा रहा है ।

