Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज एमाले स्थायी कमिटी बैठक

 

काठमांडू, ११ सितम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले की स्थायी कमिटी बैठक आज होने जा रही है । बैठक कल शुक्रबार अपरान्ह ४ बजे के लिए ही तय था, लेकिन उसी समय प्रतिनिधिसभा बैठक होने के कारण स्थागित की गई थी । एमाले कार्यालय सचिव शेरबहादुर तामाङ के अनुसार स्थगित बैठक आज के लिए पुनः तय की गई है । बैठक ललितपुर च्यासल स्थित तुलसीलाल स्मृति प्रतिष्ठान भवन में होने जा रही है ।
सचिव तामाङ के अनुसार बैठक में विधान महाधिवेशन और चालू संसद् में पार्टी की भूमिका संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श होने जा रही है । स्मरणीय है, आश्वीन ४ गते से ६ गते तक नेकपा एमाले ने काठमांडू में विधान महाधिवेशन का तिथि तय किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed