एमसीसी उपाध्यक्ष फातिमा और अर्थमन्त्री बीच भेटवार्ता की तैयारी

काठमांडू, ११ सितम्बर । नेपाल भ्रमण में रही एमसीसी उपाध्यक्ष फातिमा सुमार और अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा के बीच आज भेटवार्ता होने जा रही है । प्राप्त सूचना अनुसार उपाध्यक्ष सुमार और अर्थमन्त्री शर्मा बीच आज शनिबार अपरान्ह २ बजे भेटवार्ता होगी ।
बिहिबार नेपाल भ्रमण में आई सुमार लगातार उच्चस्तरीय भेटवार्ता में व्यस्त हैं । कल शुक्रबार उन्होंने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाइमन्त्री पम्फा भुसाल, नेपाली कांग्रेस नेता गगन थापा जैसे व्यक्तित्व से भेटवार्ता की थी ।
भेटवार्ता के दौरान हुई बातचीत के संबंध में अभी तक औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है । लेकिन कहा गया है कि प्रधानमन्त्री देउवा के साथ सम्पन्न भेटवार्ता संबंधी बिस्तृत विवरण आज सार्वजनिक किया जा रहा है ।

