मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर यादव पोखरेल का चयन

माला मिश्रा बिराटनगर । मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स का दूसरा अधिवेशन विराटनगर के नमस्कार होटल समाहाल में सम्प्पन हुआ। मोरंग चेम्बर का अध्यक्ष सुरेशमान श्रेष्ठ का अध्यक्षता में सम्प्पन बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दूसरा अधिवेशन में उपाध्यक्ष यादव पोखरेल को अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। इसके अलावा श्री पोखरेल के नेतृत्व में 15 सदस्य वाली नया कार्यसमिति का भी गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र गोलछा ,शिव प्रसाद रिजाल,महासचिव कृष्ण प्रसाद दाहाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, सचिव हरि बहादुर श्रेष्ठ ,सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र बहादुर बस्नेत,सदस्य क्रमशः रमेश गिरी,संजीव श्रेष्ठ,जुगल किशोर राठी,भरत थापा, तुलसी प्रशाद पोखरेल,घनशयाम काबरा,दुर्गामणि रेग्मी ,सागर राज जोशी शामिल है।इस अवसर पर निर्वाचन बरिष्ठ अधिवक्ता सुरेशलाल श्रेष्ठ, दिप बहादुर खापुंग रामअवतार अग्रवाल के मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।



