Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी संस्कृति नगरपालिका में महाभारत काल के प्राचीन शहर के प्रमाण मिले

 

 

नेपाल के  रुपन्देही जिले के लुम्बिनी संस्कृति नगरपालिका में महाभारत काल के प्राचीन शहर के प्रमाण मिले हैं। हस्तिनापुर जैसे शहर की संरचना मिलने के सबूत की बात कही जा रही है। लुम्बिनी विकास कोष की ओर से रिसर्च कराया जा रहा है।

लुम्बिनी विकास कोष की ओर से बताया गया कि पहले नदियों के किनारे शहर व सभ्यता बस्ती थी। भगवान बुद्ध के कपिलवस्तु क्षेत्र के खोजने के क्रम में इस शहर के अवशेष मिले। महानगर पालिका के वार्ड नं 12 में निपानिया गांव के निकट दानव नदी के किनारे अनेक तरह के मिट्टी के बर्तन, अनेक पुराने कुंए, मानव अस्थिपंजर और बहुत से प्राचीन सम्पदा मिले। दावा किया जा रहा है कि यह सभी 11वीं शताब्दी का है और यहां पर एक बड़े शहर की सभ्यता का प्रमाण है।

यह भी पढें   जब संकल्प पवित्र हो और बुद्धि ईश्वर को समर्पित, तब कोई संघर्ष व्यर्थ नहीं जाता : बिमल सर्राफ

लुम्बिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष भिक्षु मेतय ने बताया कि यहां पर जो भी सामान मिल रहे हैं, उसे पुरातत्व विभाग ने हड़प्पा सभ्यता के समकालीन बताया है। बताया कि यह सभ्यता भगवान बुद्ध के जन्म से 700 वर्ष पहले की है। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व के बालचंद देव के अनुसार यहां की मिट्टी की संरचना भारत के हस्तिनापुर के समकालीन की मानी जा रही है। बताया कि यह 700 से 1100 शताब्दी के बीच की है।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने की गौ पूजा

खनन कर जुटाया जाएगा प्रमाण

लुम्बिनी विकास कोष भगवान बुद्ध के रुपन्देही और कपिलवस्तु जिले में बिताये जगहों पर अध्ययन कर रहा है। इसमें यह भी खोजा जा रहा है भगवान बुद्ध का राज्य कहां तक था? लुम्बिनी विकास कोष जिन-जिन स्थानों पर अवशेष मिले हैं, उन जगहों की खनन कर पुरातत्व विभाग से मिलकर कराते हुए प्रमाण जुटाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com