Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 29 की मौत, 1.2 लाख लोग विस्थापित

 

बीजिंग, आइएएनएस।

चीन के शानक्शी प्रांत में मूसलधार बारिश से जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस प्रांत में 15 लोगों की मौत और तीन के लापता होने की खबर है। उधर एक अन्य घटना में पिंगशान में एक बस के नदी गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय सरकार ने मंगलवार को बताया कि दो से सात अक्टूबर के दौरान भारी बारिश के चलते प्रांत को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से पूरे प्रांत के 76 काउंटी में करीब 17.6 लाख निवासी प्रभावित हुए। एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। करीब 238,460 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल क्षतिग्रस्त हो गई। 37,700 घर ढह गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश और बाढ़ के चलते भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल स्टार्टअप साझेदारी कार्यक्रम का दूसरा बैच शुरू, 25 नेपाली स्टार्टअप्स को भारत में मिलेगा प्रशिक्षण

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, लगातार हो रही वर्षा से 76 काउंटी स्तर के क्षेत्रों के लगभग 17,60,000 निवासी प्रभावित हुए हैं और 1,20,100 लोग विस्थापित हुए हैं। इसके अलावा 2,38,460 एकड़ भूमि पर फसल नष्ट हो गई और 37,700 घर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे 78 करोड़ डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक बाढ़ के चलते 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. करीब 19,500 घर ढह गए हैं, जिससे 1,20,000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। हालांकि चीन के सरकारी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि बीजिंग के पश्चिम में स्थित शांक्सी प्रांत का कौन सा इलाका मौसम की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शांक्सी कोई छोटा इलाका नहीं है, बल्कि करीब 156,000 वर्ग किमी जैसे बड़े भूभाग में फैला हुआ है।

यह भी पढें   हम एक नई शुरुआत करना चाहते हैं – रवि लामिछाने

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *