Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारी मात्रा में चरस के साथ बारा जिला नेपाल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया

 

तस्करी कर भारत ले जा रहे भारी मात्रा में चरस के साथ बारा जिला नेपाल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि महिला नेपाल के पोखरिया नगरपालिका के सातवरिया वार्ड संख्या 4 निवासी लालसा देवी (41) शरीर के विभिन्न भागों में सात किलो चरस छुपाकर रखी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को रोक कर पूछताछ की। इसके उपरांत महिला पुलिसकर्मियों ने सघन तलाशी ली गई। फ‍िर चौकाने वाला मामला सामने आया। महि‍ला के पास से चरस का बड़ा खेप बरामद हुआ। निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि महिला को तब गिरफ्तार किया गया जब महिला नेपाल के ग्रामीण रास्ते से रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती आदापुर प्रखंड के मटीअरवा बार्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी। जिसे नो मेंस लैंड के समीप गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम का 14 पैकेट बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।

यह भी पढें   वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह गिरफ्तार

स्थानीय स्तर पर चरस की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय मूल्य करोड़ों में बताया जा रहा है। बता दे कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ लगातार दैनिक जागरण खबर प्रकाशित कर रहा है। जिसमें नेपाल में नारकोटिक्स की खेती पर विस्तारपूर्वक खबर प्रकाशित हुई है। इसके बाद से सीमावर्ती प्रशासन विषय सतर्कता के तहत सघन जांच अभियान शुरू किया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *