Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिपरौन-जटही मार्ग से आवागमन शुरू होने से लोगों में हर्ष

 


लौकही प्रखंड क्षेत्र में भी नेपाल-भारत सीमा खुल गई है। इससे लोगों में काफी हर्ष है। दोनों देश के लोगों ने सीमा खुलने पर प्रसन्नता जाहिर की है। महीनों बाद लोगों को आवागमन की हो रही असुविधा से मुक्ति मिली है।वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लगातार 19 महीनो से बंद भारत-नेपाल सीमा को अब पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। गुरुवार से भारत-नेपाल मुख्य मार्ग पिपरौन-जटही पर आवागमन शुरू हो गया है। बॉर्डर खोल दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों मे हर्ष का माहौल है। बता दें कि पिछले दिनों नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा बॉडर खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन भारतीय सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी को आधिकारिक पत्र नहीं मिलने के कारण बॉर्डर बंद ही रखा गया था। अंतत: गुरुवार से बॉर्डर पर लगे बैरियर को हटा दिया गया तथा आवागमन पहले की तरह सुचारू किया गया। स्थानीय रणवीर सिंह, बंटी सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनोज महतो, ऋषिकेश झा समेत लोगों ने बताया कि बॉर्डर सील होने के कारण दोनों देश के पारिवारिक व व्यवसायिक संबंधों पर असर पड़ रहा था। इस बीच सैकड़ो शादियां तक नहीं हो पाई। खासकर लोग अपने परिवार से अलग हो गए। अब जाकर बॉर्डर खुला है तो यह दोनों सरकार के द्वारा स्वागत योग्य निर्णय है। पिपरौन कैंप के इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने कहा कि एसएसबी द्वारा सरकार के निर्देशानुसार फिलहाल वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। सीमा की हर गतिविधियों पर पैनी नजर है।

यह भी पढें   30 वर्षों से रथयात्रा में सेवा कर रहा सुराना परिवार,15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटा मोही सर्वत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com