Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में स्थानीय चुनाव में वोटरो का उत्साही चरम पर, महिला वोटर काफी उत्साहित

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बिहार में स्थानीय चुनाव में सातवां चरण का मतदान रविवार को सात बजे से शुरु है। स्थानीय चुनाव में मतदाता मौन हैं। किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में बोलने से कतराते हैं। सिर्फ उम्मीदवार के परिवार, इष्ट मित्र, सगे संबंधी ही खुल कर वोट मांग रहे हैं। चुनाव में महिला मतदाता काफी उत्साहित दिखे। करीब डेढ घंटा में 12प्रतिशत मतदान हुआ था। बिहार राज्य के मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के मलमल उतरी पंचायत के वार्ड सात के सामुदायिक भवन के बूथ का जायजा लिया। बिहार में स्थानीय चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया, बार्ड सदस्य, सरपंच, बार्ड पंच के लिए चुनाव हो रहा है। पंचायत समिति के सदस्य प्रखंड में प्रमुख प्रमुख, जिला परिषद जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मुखिया तथा सरपंच का एकल पद हैं। बिहार में ग्यारह चरणों में चुनाव होना।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *