Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

 

बीरगंज, कन्ना पंचायत भवन के प्रांगण में भारत की दूसरी मदर टेरेसा एवं गरीबों की मसीहा के रूप में प्रसिद्ध सिस्टर लुसी कुरियन दीदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नेपाल आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

नेपाल आंखा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि मानवता की सेवा करना ही जीवन का सच्चा अर्थ है। सिस्टर लुसी कुरियन ने मानवता की सेवा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है,हमारा भी एक छोटा प्रयास है कि मानवता की सेवा में अपना कुछ सहयोग कर सकें।आगे भी नेपाल आंखा अस्पताल लोगों की निःशुल्क जांच शिविर मानवता की सेवा हेतु आयोजित करता रहेगा।

यह भी पढें   राजनीतिक विश्लेषक भरत दाहाल मोरङ से गिरफ्तार

शिविर में नेपाल आई हॉस्पिटल की टीम ने 50 जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 10 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। चिन्हित मरीजों का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराया जाएगा।

शिविर में अस्पताल की टीम के डॉ. गुरुचरण, डॉ. दीपक कुमार एवं सहयोगी समीर ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, सिस्टर शांति, सुप्रिया बोदरा, छोटे लाल माली भगत एवं शाद साहेब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढें   संविधान में संवैधानिकता की पहचान: प्रश्न, चुनौतियाँ और पुनर्विचार* डा. विजय दत्त

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके घर के समीप निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना तथा समय पर आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com