Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गयाबलभद्र जयंती

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरब। जनकपुरधाम में व्याप्त सेवा समिति (कलवार कुट्टी) द्वारा धूमधाम से श्री बलभद्र जयंती तथा पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को 11 बजे गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों की सहभागिता थी। जनकपुरधाम के विभिन्न मार्ग से शोभा यात्रा निकली। रास्ते में जगह जगह विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया। जनक चौक पर गणिनाथ गोविन्द सेवा समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र साह की अगुवाई में व्याहुत सेवा समिति (कलवार कुट्टी) के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, सांसद नरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कलवार कुट्टी के प्रांगण मेंश्याम प्रसाद साह की अध्यक्षता मेंआयोजित मंचीय कार्यक्रम में दौड़, संगीत, वक्तृत्व कला में सफल छात्र छात्राओं को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र प्रमुख अतिथि सांसद नरेंद्र प्रसाद गुप्ता के हाथो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में व्याहुत सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा समाज के सम्मानीय व्यक्तित्व को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बलभद्र जयंती तथा पूजनोत्सव समारोह में जनकपुरधाम के अलावा भारत से कलवार समाज के लोगो ने भाग लिये थे। इस अवसर पर निशुल्क भोजन का भी आयोजन किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com