चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
काठमांडू, भाद्र २६ – चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसी सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे १८ वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत जाने वाले हैं ।
“भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर १२ से लेकर १३ तक नई दिल्ली में होने जा रहे १८वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे । ” चीन के विदेश मंत्रालय ने सामाजिक संजाल ‘एक्स’में यह पोस्ट कर जानकारी दी है । सन् २०१९ में चेन्नई के नजदीक के ही मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति शी की यह सात वर्ष के बाद पहली भारत भ्रमण यात्रा होगी ।
राष्ट्रपति शी की यह यात्रा कूटनीतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है । इस यात्रा से भारत और चीन के बीच के संबंध को स्थिर करने की जारी कोशिशों पर पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा । ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और इरानी राष्ट्रपति मसुद पेजेस्कियान के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी अपेक्षा है ।
इसी बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लक्षित करते हुए दिल्ली पुलिस लगभग १५ हजार सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी कर रही है । सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी राष्ट्रों तथा सरकार प्रमुखों की सुरक्षा तथा नई दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जा रहे हैं ।


