प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें – केपी शर्मा ओली
काठमांडू, आश्विन ४ – पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने पत्रकारों को सुझाव दिया है कि प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें ।
रविवार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में नेकपा एमाले निर्वाचन समीक्षा तथा पुनर्गठन कार्यदल की बैठक से जब ओली बाहर निकल रहे थे तब पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओली ने कहा कि प्रश्न करने से पहले अनुमति लेनी चाहिए और प्रकाशित करने से पहले भी सम्बन्धित व्यक्तियों को जानकारी करवाना चाहिए । उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय अभ्यास का पालन करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि ‘दुनिया भर में पत्रकारिता को लेकर नियम बना हुआ है कि प्रश्न पूछने से पहले आपसे पूछा जाता है कि क्या आपसे प्रश्न कर सकते हैं । प्रश्न पूछने के बाद उसे प्रकाशित करने से पहले इस बात की आज्ञा लेते हैं कि हम प्रकाशित करने वाले हैं, क्या प्रकाशित करें ? पूछते हैं । ओली ने कहा कि ‘किसी के चेहरे के ठीक सामने इस तरह माइक न घुसाएं ।’ ओली का कहना था कि किसी की अनुमति नहीं लिए बिना इस तरह माइक आगे नहीं करें ।

