Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओम शांति का जानकी बाटिका का उद्घाटन मुख्यमंत्री तथा माता राज योगिनी ने किया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जनकपुरधाम के जनकपुरधाम ढल्केबर सड़क खंड के मुजेलिया अवस्थित प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी द्वारा निर्मित जानकी बाटिका का उद्घाटन प्रदेश दो के मुख्य मंत्री लाल बाबू राउत तथा प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी राजयोग नेपाल की संचालिका राज माता ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाल वावू राउत ने कहा कि ओम शांति के ब्रह्म कुमार तथा कुमारी सात्विक आहार, विहार, नशापान तथा स्वच्छता के लिए काम कर रही हैं। चार दशक से स्वच्छता पर काम कर रही है। इस कार्य के लिए यू. एन. ओ. सम्मानित भी कर चुका हैं। इस उद्घाटन केम अबसर पर भक्ति संगीत की हवा की खुशवू से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। नेपाल तथा भारत से आये ओम शांति के अनुयायियों से ऐसा लग रहा था। मुजेलिया क्षेत्र माउन्ट आबू का मधुबन बन गया था। सफेद परिधान मे उपस्थित ब्रह्मा कुमार तथा ब्रह्मा कुमारी का जमावड़ा से पूरा क्षेत्र उत्साहित था। इस उद्घाटन समारोह में प्रदेश दो के पूर्व भौतिक पूर्वाधार मंत्री जीतेन्द्र सोनल, विधायक रामाशीष यादव, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के सचेतक परमेश्वर साह, जनकपुरधाम के पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अम्बू प्रसाद साह. गौ संरक्षण मंच के अध्यक्ष जगदीश महासेठ सहित कई लोगो ने विचार रखें। जनकपुरधाम के व्यवसायी बिश्वनाथ साह ने अपनी मृतक पुत्री की याद में साढे चार कट्ठा जमीन ओम शांति को दान में दिया था। इसी में जानकी बाटिका का निर्माण किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *