Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सौ साल से नेपाली कांग्रेस में एक ही वर्ग के व्यक्ति नेतृत्व कर रहे है, अब इसमें परिवर्तना होना चाहिएः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २४ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस को नेतृत्व करनेवाले व्यक्ति लगभग सौ साल से एक ही वर्ग से हैं, अब इसमें परिवर्तन आना चाहिए । आइतबार जनकपुरधाम स्थित विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी विधि और प्रक्रिया अनुसार नहीं चल रही है, पार्टी नेतृत्व और पदाधिकारी इसके लिए प्रमुख जिम्मेदार हैं । पार्टी महाधिवेशन निर्धारित समय में सम्पन्न करने के लिए जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘पार्टी नेतृत्व और पदाधिकारी निर्धारित समय में ही महाधिवेशन सम्पन्न करने के लिए हिचक रहे हैं । चार–चार बार महाधिवेशन तिथि तय हो चुकी है, लेकिन आज भी महाधिवेशन निर्धारित समय में सम्पन्न होगा, इसकी कोई ग्यारेन्टी नहीं है । सभापति और पदाधिकारी इस बेथिति के लिए जिम्मेदार हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि क्रियाशील सदस्यता में विवाद नहीं होना चाहिए था, विधि और नियमानुसार सदस्यता वितरण होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
नेता सिंह को मानना है कि क्रियाशील सदस्यता वितरण में जो खेलवाड हो रही है, उससे पार्टी कमजोर होते जा रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘मार्गशीर्ष ९ गते से महाधिवेशन शुरु करने में क्या दिक्कत है ? निर्वाचत समिति गठन हो चुका है । निर्वाचन समिति कहती है कि क्रियाशील को लिष्ट दी जाए, बांकी जगह काम किया जाएगा, लेकिन कथन के अनुसार काम नहीं हो रहा है, समिति के ऊपर समिति बनाया जा रहा है, जिससे महाधिवेशन कार्यतालिका प्रभावित है ।’
पार्टी को विधि और प्रक्रिया के अनुसार संचालन करने के लिए आग्रह करते हुए नेता सिंह ने कहा कि आगामी महाधिवेशन में वह सभापति पद के लिए उम्मीदवारी देने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *