Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली को हटाने और विशेष महाधिवेशन की मांग करते हुए एमाले के युवाओं द्वारा पुनर्जागरण सभा

 

काठमांडू, बैशाख २० – नेकपा (एमाले) भीतर नेतृत्व परिवर्तन और पार्टी रूपान्तरण की मांग करते हुए युवा नेताओं द्वारा पुनर्जागरण सभा किया गया । शनिबार काठमांडू के मीनभवन में आयोजित पुनर्जागरण सभा में केन्द्रीय सदस्यों सहित के प्रभावशाली युवा नेताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का विकल्प तलाश किया गया जाए । यह सभा लगभग चार घंटे तक चली । उक्त सभा में हाल ही में हुए चुनावी पराजय को लेकर चर्चा की गई जिसमें कहा गया कि पार्टी की पराजय का मुख्य जिम्मेदार वर्तमान नेतृत्व की कार्यशैली और कमजोरी रही है । सभा में केन्द्रीय सदस्यों झपट रावल, नरेश रोकाया और समिक बडाल सहित लगभग १३० नेता–कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी ।
सभाच में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि अभी के नेतृत्व ने युवाओं की भूमिका को नियतवश अनदेखा किया जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम व्यक्तियों पर गुटबंदी करने का आरोप लगाया लगया और उन्हें जिम्मेदारी से वंचित किया गया ।
पार्टी को अध्यक्ष ने अपने कब्जे में ले लिया है । यहाँ तक की कार्यकर्ताओं को विचार को लेकर किसी तरह की कोई बहस भी नहीं करने देते । इसलिए इस सभा से यह निर्णय लिया गया कि अब सातों प्रदेश में पार्टी पुनर्जागरण तथा पुस्तान्तरण के पक्ष में देशव्यापी अभियान चलाए जाएंगे ।
एमाले की पूर्व केन्द्रीय सदस्य नवीना लामा ने कहा कि पार्टी रूपान्तरण अब अनिवार्य शर्त बन गया है । इसके लिए विशेष महाधिवेशन की मांग को लेकर देशभर में बहस की जाएगी । सभा में सहभागी अधिकांश वक्ताओं ने ओली द्वारा नेतृत्व नहीं छोड़ने तक पार्टी का भविष्य संकट में ही रहेगा कहते हुए खुलकर आलोचना की ।
पूर्व केन्द्रीय सदस्य रमेश पौडेल, अनेरास्ववियू के पूर्व अध्यक्ष सुजन कडरिया, बुद्धिजीवी परिषद् के अध्यक्ष गजेन्द्र थपलिया, युवा संघ के उप महासचिव उपेन्द्र शाही के साथ ही अन्य का कहना था कि पार्टी भीतर का आंतरिक लोकतन्त्र समाप्त हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *