Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

10दिनों के बाद मृत अवस्था में मिला साकेत झा

 

काठमांडू, कार्तिक 14 – धनुषा जिले के नगराइन नगरपालिका-7 स्थित देवडीहा निवासी अजय झा के सात वर्षीय बेटे साकेत झा का शव 10 दिनों बाद मिला है।

धनुषा के प्रहरी प्रवक्ता डीएसपी ओमप्रकाश खनाल के अनुसार, बालक का शव घर से लगभग ढाई किलोमीटर उत्तर में स्थित धान के खेत में कुछ ही देर पहले मिला।

पिछले 4 कार्तिक को दशैं के टीका वाले दिन बालक घर से निकला था। उसके लापता होने के बाद से गांव और परिवार के लोग चिंतित थे।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

परिवार के सदस्य और प्रहरी लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन साकेत का कोई पता नहीं चल सका। प्रहरी ने आसपास के गांवों, तालाबों और झाड़ियों में भी उसकी तलाश की थी।

डीएसपी खनाल ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस को आशंका है कि बालक की हत्या की गई हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com