Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

 

काठमांडू, भाद्र २३ – बाबर हायत के शानदार शतक से हांगकांग एसीसी प्रीमियर कप में जीत के लिए नेपाल के सामने २६२ रनों का लक्ष्य प्रस्तुत किया है । मंगलवार मलेशिया के बायोमास ओवल में टॉस जीतकर हांगकांग ने बल्लेबाजी का चुनाव किया । निर्धारित ५० ओवर में सात विकेट खोकर हांगकांग ने २६१ रन बनाए । हांगकांग के हायत ने अविजित ११७ रन बनाए । उन्होंने १२६ गेंदों में सात चौकें और सात छक्कें मारे ।इसी तरह शाहिद वासिफ ने ४५, एहसान खान ने अविजित ३५, जिशन अली १५ और अन्शुमन रथ ने १३ रन बनाए ।

यह भी पढें   बढ़ते स्वार्थ के बीच, नीति-अनीति का फर्क तो नहीं भूल रहा इंसान ? : बिमल सरार्फ

आठवें विकेट के लिए हायत और खान ने अविजित १२८ रनों की साझेदारी दी थी । नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने चार और शेर मल्ल ने तीन विकेट लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com