Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपके बलिदान को कभी भूला नहीं जाएगा – असिम शाह

 

काठमांडू, भाद्र २३ – प्रधानमंत्री बालेन शाह के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार असिम शाह ने कहा है कि जेन जी शहीदों के बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है । मंगलवार जेन जी शहीद दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए उन्होंने यह बात कही है । उन्होंने स्पष्ट किया कि जेन जी आन्दोलन के शहीदों के बलिदान से मिला जनादेश सुशासन, जवाबदेहिता और समृद्धि का है ।

शाह ने शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता के भरोसे को वे कभी टूटने नहीं देंगे ।
उन्होंने कहा – भावपूर्ण श्रद्धांजली । आपके बलिदान को कभी भूला नहीं जाएगा । इसी तरह उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि –जनता के भरोसे को वे टूटने नहीं देंगे ।
उन्होंने यह भी कहा कि एक वर्ष पहले युवाओं द्वारा प्रश्न उठाए गए थे और देश ने परिवर्तन को चुना । जेन जी आन्दोलन के शहीदों के बलिदान से मिला जनादेश स्पष्ट है – सुशासन, जवाफदेहिता और समृद्धि ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com