Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल इंवेस्टमेंट मेगा बैंक के अध्यक्ष पृथ्वीबहादुर पाँडे को जमानत पर रिहा

 


काठमांडू, भाद्र २३ – नेपाल इंवेस्टमेंट मेगा बैंक (एनआईएमबी)के संचालक समिति के अध्यक्ष पृथ्वीबहादुर पाँडे को जमानत पर रिहा कर दिया गया है । स्मार्ट टेलीकॉम की गिरवी रखी संपतियों की निलामी प्रकरण में सावन २७ गते को पाँडे के साथ ही २२ लोगों को प्रतिवादी बनाया गया था, इन सभी पर मुद्दा चलाया गया था ।
सोमबार को हुई बहस के बाद न्यायाधीश नवराज दुलाल की इजलास ने पाँडे को ४० लाख रुपये की जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया है ।
पाँडे के विरुद्ध संगठित अपराध और बैंक तथा वित्तीय संस्था संबंधी अपराध में मुद्दा दायर किया गया था । अदालत द्वारा मांगी गई रकम देने के बाद उन्हें सोमवार को रिहा कर दिया गया है । इससे पहले एनआईएमबी बैंक के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत ज्योति प्रकाश पाण्डे भी ८० लाख जमानत पर रिहा हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com