Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तुलसी जयन्ती के अवसर पर ३५ लोग सम्मानित

 

004नेपालगन्ज, पवन जायसवाल, भाद्र ३ गते ।
बाँके जिला के अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद् नेपालगन्ज ने बिभिन्न कार्यक्रमों के  साथ तुलसी जयन्ती श्रावण २९ गते मंगलवार के दिन भव्यता के साथ मनाया ।
स्थानीय महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज के सभागार में लोक नायक कवि संत प्रवर महात्मा तुलसीदास जी के जन्म जयन्ती कार्यक्रम में माता सरस्वती तथा तुलसीदास जी के को तस्वीर में माल्र्यापण और दीप प्रज्वलन करके  कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री नर्वदा शर्मा खनाल ने किया ।
कार्यक्रम में स्वागत मन्तब्य तथा तुलसी जयन्ती के बारे में जानकारी  सभाध्यक्ष एवं परिषद् के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौवे ने किया था ।
और  कार्यक्रम को तीन चरण में विभाजन किया गया था, प्रथम चरण में अवधी भाषा, साहित्य कला संस्कृतिको संरक्षण सम्वद्र्धनमा विभिन्न क्षेत्र में रहकर योगदान पहु“चाने वाले २० विशिष्टि ब्यक्तित्वओं को सम्मान किया गया था  ।012
जिस में सम्मानित होने वालों में विगत ५ दशक से संस्कृति तर्फ से नेपालगन्ज रामलीला कमिटि के संरक्षक पाटनदीन गुप्त, कृष्णलीला कमिटि नेपालगन्ज के संरक्षक बैश्य शिरोमणि मोहनलाल बैश्य को किया गया था ।
इसी तरह संचार क्षेत्र के तर्फ से नेपालगन्ज के वरिष्ठ पत्रकार एवं जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस स्वतन्त्रता सेनानी तथा किरण साप्ताहिक के सम्पादक पन्नालाल गुप्त को सम्मान किया गया ।
चित्रकार तथा दस्तकार (हस्तकार) बाट वरिष्ठ चित्रकार आशाराम मौर्य, दस्तकार (हस्तकार) श्यामा नन्द सिंह को और नेपालगन्ज तथा बर्दिया के साहित्यकारों  तर्फ  भेरी साहित्य समाज बा“के के अध्यक्ष हरि प्रसाद तिमिल्सिना, मध्य पश्चिम गजल प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष खगेन्द्र गिरि (कोपिला), मध्य पश्चिम श्रष्टा समाज के अध्यक्ष सृजन लम्साल, बी. विकास स्मृति साहित्य पुरस्कार गुठी बा“के के अध्यक्ष  पंकज कुमार श्रेष्ठ, बर्दियाली साहित्य समाज के अध्यक्ष इन्द्रराज पौडेल को सम्मान किया गया था ।10
इसी तरह अवधी साहित्य प्रेमीयों में समाजसेवी बिशम्भर प्रसाद बैश्य, जगदीश प्रसाद बैश्य (पण्डित), राधे श्याम बैश्य (भल्लू), बाल कृष्ण रस्तोगी, सुरेश कुमार सोनी, स्वास्थ्यसेवी के ओर से डा. छत्रपाल अग्रवाल, शिक्षा प्रेमी एवं राजनितिज्ञ के ओर से पशुपति दयाल मिश्र, अवधी महिला मण्डल बा“के की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभारानी चौवे और उर्दू साहित्यों के ओर से  गुल्जारे अदब नेपालगन्ज के सचिव मो. मुस्तफा अहसन कुरैशी को सम्मान  किया गया था ।
कार्यक्रम के दुसरे चरण में परिषद् के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानन्द चौवे द्धारा लिखित अवधी सवैंया छन्द में  अवधी खण्ड काव्य “रामदूत हनुमान” मुख्य अतिथि नेपालगन्ज स्थित हनुमान गढी गौशाला के संरक्षक बाबा हरि शंकर गिरी महाराज जी ने बिमोचित किया जिसकी टिप्पणी समालोचक भेरी साहित्य समाज के अध्यक्ष एवं प्राध्यापक हरि प्रसाद तिमिल्सिना ने किया ।
इसी तरह तीसरे चरण में बहुभाषिक काव्य गोष्ठी एवं शुभकामना, गीत, गजल कविता आदि के द्धारा  सभाका समापन प्रसाद के द्धारा सम्पन्न हुआ प्रमुख साहित्यकारों ने अपनी सहभागिता जताई जिस में रहें पशुपति दयाल मिश्र, बाबा हरि शंकर गिरी, सुश्री नर्वदा खनाल श्रीमती प्रतिभारानी चौवे (कजरी¬¬), श्रीमती माधुरी मिश्रा सवनी गीत, उर्दू साहित्यकार मो. मुस्तफा अहसन कुरैशी, खगेन्द्र गिरि कोपिला, जुबेर नातिक, कौशर नेपाली, इद्रीश सायल, झनक अधिकारी बारुद, सुमित्रा ओली, पर्वत शर्मा प्रदीप स्वर्णबगर लक्ष्म िचौधरी, असफाक संघर्ष लागायत लोगों ने अपना– अपना लेख रचनायें प्रस्तुत किया । समापन  परिषद् के अ््ध्यक्ष चौवे ने किया, प्रसाद वितरण विजय कुमार चौवे ने किया । और कार्यक्रम का संचालन परिषद् के सदस्य एवं अवधी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने किया था ।
इसी तरह उसी दिन अवधी दिवस के अवसर में विभिन्न क्षेत्र से अवधी भाषा, साहित्य तथा संस्कृति के उत्थान में योगदान पहु“चाते आ रहे विभिन्न ब्यक्तित्वों को अवधी सा“स्कृतिक प्रतिष्ठान नेपालगन्ज ने १५ लोगों को सम्मान किया ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के प्रबन्ध निर्देशक डा. सुरेश कुमार कनौडिया कदर– पत्र प्रदान करके दोसल्ला ओढाकर सम्मानित किया ।002
सम्मानित होने वालों में रहे नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के के पूर्व सभापति नीरज गौतम,    सचिव राकेश कुमार मिश्र, दिनेश ठाकुर, आनन्द गिरी मायालु, साहित्यकारों के ओर से वरिष्ठ साहित्यकार एवं गायककार प्रेम प्रकाश मल्ल मधुकर, सृजन लम्साल, श्यामा नन्द सिंह, इन्द्र बहादुर बस्नेत, हरि प्रसाद तिमिल्सिना को  सम्मान किया गया ।
इसी तरह समाजसेवी के ओर से सन्तोषी सिंह, विश्वजीत तिवारी, गोपी बैश्य, कलाक्षेत्रों से नेपालगन्ज– १४ भवानी बाग के निवासी प्रशान्त के.सी., बीरेन्द्र हमाल और स्वास्थ्यकर्मी के तर्फ से फत्तेवाल आ“खा अस्पताल नेपालगन्ज के डा.बासुदेव अधिकारी को सम्मान किया गया था ।
प्रतिष्ठान ने तुलसीदास जी महाराज के जन्म दिवस पर मेंहदी सौंन्दर्य प्रतियोगिता, लोक अवधी चित्रकला, हाजिरी जवाफ प्रतियोगिता, बहुभाषिक कवि गोष्ठी,लगायत विभिन्न बिजयी प्रतियोगीओं को पुरस्कार वितरण किया गया था । कार्यक्रम में सम्मानित हयें  ब्यक्तित्व केशवराम वर्मा, गौतम तिवारी, और मधई सिंह सरदार प्रतिष्ठान के केन्द्रीय अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हाल लगायत लोगों ने अपना–अपना विचार रक्खा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed