Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राईटल्याण्ड युवा पुरस्कार कलाकार प्रशान्त के.सी.को

 

Youth Award (236) (1)नेपालगन्ज, पवन जायसवाल, श्रावण ३१ गते ।
बागेश्वरी असल शासन क्लब बास और नेपालगन्ज में रहा ब्राइट ल्याण्ड स्कूल ने संयुक्त आयोजना में श्रावण ३० गते बास ब्राईटल्याण्ड युवा पुरस्कार —२०१३ से कलाकार प्रशान्त के.सी.को पुरस्कृत किया है ।
अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर में हरेक बर्ष बास और ब्राइटल्याण्ड स्कूल से प्रदान करने वाला पुरस्कार से के.सी. को पुरस्कृत किया गया है । उन को नेपाल के ईतिहास में सब से कम उमेर में नेपाल के युवा मन्त्री होने में सफल पूर्व श्रम तथा यातायात व्यवस्था मन्त्री मोहम्मद ईस्तियाक राई और ब्राइट ल्याण्ड स्कूल के संस्थापक प्रिन्सिपल बिजय लामा ने संयुक्त रुप में नगद राशी रु. ६ हजार रुपैया का चेक सहित सम्मान पत्र प्रदान किया ।
पुरस्कार के लियें मनोनयन में रहे ८ युवाओं मे सर्बोत्कृष्ठ होने में सफल के.सी. कला क्षेत्रों में क्रियाशील भी रहे है । दो बर्ष पहले टि.भि. फिल्मि ने आयोजन किया रियालिटी शो को बन्छ कलाकार में प्रथम होने में सफल हुयें के.सी. ने रिंगरोड, झोले लगायत के नेपाली चलचित्र और सडक छाप आदमी में सशक्त अभिनय कर चुके है ।Youth Award (303)
सम्मान ग्रहण के बाद मन्तब्य व्यक्त करते हुयें के.सी.ने कहा सम्मान ने अपना संघर्ष को भुला दिया है ।
प्रमुख अतिथि पूर्व श्रम तथा यातायात व्यवस्था मन्त्री मोहम्मद ईस्तियाक राइ ने नेपाल के युवा नितिओं के नाम पर मात्र टिप्पणि किया । उन्होने सरकार की बिभेदकारी नितियों के कारण लाखो युवा बिदेश में जा रहे है । देश का उर्जाशील युवा बिदेशी में जा रहे है, २२ लाख बिदेशीयों ने श्रम स्विकृति बिना नेपाल में अबैध काम कर रहे है् । उन्होने कहा कि राष्ट्रियता के सवालों में केवल बात करके नेता गण राष्ट्रघात कर रहे हैं । सभी दलो ने युवाओं को सम्मान ना करने से बडा लज्जास्पद कार्य किया है ।
ब्राईटल्याण्ड स्कूल के संस्थापक प्रिन्सिपल बिजय लामा ने स्वदेश में ही श्रम और मेहनत करने से बिदेश में नही जाने की स्थिति हो सकती है । अवसर के अभाव में भी यूवाओं ने निम्न स्तरों का काम करने में बाध्य होना पडा रहा है उनका कहना था । लाखौ के संख्याओं में यूवाओं को बिदेश ना जाने देनें के लियें राष्ट्र नायकों को सोच्ने के लियें बताया ।
नेपाल स्वास्थ्य के लियें पानी के मध्यपश्चिम क्षेत्र के प्रबन्धक दिनेश उप्रेती, गैर सरकारी संस्था नेटवर्क बाँके के अध्यक्ष चन्द्र प्रसाद तिमिल्सिना, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाईं, स्थानीय मानब अधिकार सञ्जाल, बाँके के संयोजक तेज बिक्रम शाह लगायत लोगों ने मन्तव्य व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में सम्मानित हुयें के.सी.के पिता बिश्वनाथ चौबे और धर्मपत्नी एवं शिक्षिका सन्ध्या शर्मा (चौवे) ने भी अपना बिचार रक्खा ।
बास के उप–निर्देशक हेमराज भट्ट ने सञ्चालन किया कार्यक्रम में युथ अवार्ड की घोषणा बास के निर्देशक नमस्कार शाह ने किया स्वागत मन्तब्य बास पश्चिमाञ्चल क्षेत्र के उपाध्यक्ष मन भण्ढारी ने किया था धन्यवाद ज्ञापन सहित समापन बास के अध्यक्ष राजु लामिछाने ने किया । कार्यक्रम में के.सी.ने अभिनय किया अभिनित श्रव्यदृश्य प्रर्दशन भी किया गया बमस के निर्देशक नमस्कार शाह ने यह जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *