Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक- 3 नवम्बर 2021 बुधवार* शुभसंवत् :-2078

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*या श्री: स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मी:*
*पापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धि:।*
*श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा*
*तां त्वां नता: स्म परिपालय देवि विश्वम्॥*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 3 नवम्बर 2021 बुधवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:—1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- तेरस प्रातः 7:13 तक उपरांत चतुर्दशी,
नक्षत्र :- हस्त प्रातः 9:14 तक उपरांत चित्रा,
योग:- विष्कुम्भ दिन में 3:18 तक उपरांत प्रीति,
करण:- वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:29
सूर्यास्त : संध्या 05:31,
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 8:43 यावत कन्या राशौ उपरांत तुला राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:23 से 12:28 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:23 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज प्रातः 7:53 ताज तेरस उपरांत चतुर्दशी में मास शिवरात्रि व्रत कामेश्वरी जयन्ती एवं नरक चतुर्दशी भूत चतुर्दशी में यम दीप दान श्री हनुमज्जन्म में श्री विष्णु एवं महालक्ष्मी पूजन सबके लिए उत्तम आयु,आरोग्यता, सुख समृद्धि, नौकरी व्यवसाय एवं सन्तान सुख हेतु लाभकारी होगा।*

यह भी पढें   रक्सौल के लाल उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*

🐏मेष
मेष राशि के जातकों को धन संपत्ति के मामले में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। उनके सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र के लिए बेहतरीन दिन है। काम की अधिकता की वजह से बीच-बीच में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कमाई के लिए दिन अच्छा है। खर्च सोच-समझकर करें।

🐂वृष
वृष राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट आ सकती है। उच्च अधिकारी से काम का अप्रूवल ना मिलने की वजह से लगे रहेंगे। गलत रास्ता अख्तियार करने की वजह से फंस सकते हैं। इसलिए सच्चाई और इमानदारी से काम करें। लाभ के लिए दिन अच्छा है।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। कामकाज से संबंधित गोपनीय बातों को दूसरों से डिस्कस करने से बचेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अनुकूल है। व्यापारियों के लिए व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। कमाई के अच्छे अवसर मिलेंगे।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों को साझेदारी के बिजनेस में विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपके ग्राहक आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे तथा धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों को भी पदोन्नति की संभावना बन जाती है।

🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों को संभल कर चलने का दिन है। संतान के साथ वाद विवाद की संभावना बन जाती है। कॉन्पिटिशन की वजह से अपना सुख चैन खत्म कर सकते हैं। व्यापारिक परिस्थितियां भी बहुत अनुकूल नहीं रहेंगी। कमाई के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा।

यह भी पढें   काठमांडू उपत्यका में भी भूकंप के झटके

🧕कन्या
कन्या राशि के जातकों को साझेदारी के व्यापार में बहुत लाभ होगा। एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातक भी सभी परिस्थितियों को बुद्धि विवेक से संभालने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है । धन का निवेश समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।

⚖️तुला
तुला राशि जातक कार्यक्षेत्र में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यवसायिक मसालों के साथ-साथ घरेलू कार्य कार्य पर भी आज आपको ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। बहुत से कार्य घर बैठे बैठे ही संपन्न हो जाएंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रयास से धन निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक कार्य क्षेत्र में पेशेवर रवैया अख्तियार करेंगे। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती है। नौकरी में परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल है।ज्यादा कार्यों को एक समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे। भ्रमित होने से बचें। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती हैं।

🏹धनु
धनु राशि के जातक दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने कार्य पर ध्यान नहीं देंगे। वरना उनके खुद के कार्य अटक सकते हैं। समय के साथ खुद को बदलना बहुत जरूरी है, व्यर्थ अभिमान और गुस्सा आपकी परिस्थितियों को और खराब करेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है, बिना मेहनत के पैतृक धन प्राप्त होने की संभावना भी बनती है।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम ने जीता टॉस...गेंदबाजी का किया फैसला

🐊मकर
मकर राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। सही रूपरेखा बनाकर कार्य करने पर ही समय पर कार्य पूरा कर पाने में कामयाब रहेंगे। अपने विचारों पर अडिग रहने की वजाय लचीलापन लाएं। जरूरत के मुताबिक उन्हें परिवर्तित करने का प्रयास करें। दूसरों को ज्यादा टोका टाकी करना आप को मुश्किल में डाल सकता है। वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातक अपने उच्च मनोबल तथा पराक्रम की वजह से सभी विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुरूप ढालने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करने वाले जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अपने आप को जमीन से जोड़े रखने की काबिलियत समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।

🐟मीन
मीन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। चौतरफा लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कम परिश्रम में अधिक प्राप्तियां होंगी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन का जुनून मोटा लाभ दिलाने वाला रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को निवेश पुनः लाभ प्रदान करने वाला होगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

*✍️ ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*संपर्क :- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com