Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपावली का सामान्य पूजन विधि : आचार्य राधाकान्त शास्त्री

 

 

*दुकान और बाहरी प्रतिष्ठान के लिए स्थिर लग्न :-*
*कुम्भ एवं मीन लग्न:-*
दिन में 1:40 से शाम 3 बजे तक। सर्वोत्तम और शाम 4 बजे तक सामान्य।

*गोधूलि प्रदोष मुहूर्त :-*
सायं 4:30 बजे से 6:15 बजे तक।

*घर के लिए:-*
*वृष एवं मिथुन लग्न:-*
सायं 6:14 बजे से रात्रि 10:30 तक।

*सम्पूर्ण स्थिर सिंह लग्न:-*
रात्रि 12:45 से रात्रि 3:31 बजे तक रहेगा।

अपने सुविधा समय के अनुसार पूजन सामग्री तैयार कर आसन पर बैठकर आचमन, पवित्री, तिलक धारण, दिशा शुद्धि, दीप प्रज्वलन, स्वस्तिवाचन , संकल्प, गौरी गणेश पूजन कर कलश स्थापित करें, और कलश पर वरुण, पँचदेवता, इंद्र कुबेर की नाम मन्त्र से पूजन करें। पुनः सामने छोटी चौकी या पीढ़ा पर एक पीतल के थाली में घी रोली सिंदूर से स्वस्तिक बना कर उसपर पान का पत्ता स्थापित करें और उस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति या दो चांदी के सिक्के एक रुपया लिखा भाग ऊपर कर के दाएं बाएं में स्थापित करें और उस पर श्री गणेश और माता लक्ष्मी का नाम मन्त्र, मूल मन्त्र या *श्री सूक्त* मन्त्र से आवाहन स्थापन एवं यथा लब्ध उपचार पूजन करें। पुनः माता जी के सामने बटुआ अर्पण कर बटुवे में धनिया, हल्दी गांठ, कमलगट्टा, कौड़ी चित्ती, जायफल, जावित्री, द्रव्य रख कर माता जी को भेंट करें। और नए रजिस्टर बही खाते में स्वस्तिक बना कर
*।।श्री गणेशाय नमः ।।*
*।।शुभ – लाभ।।*
*श्री लक्ष्मी गणेश सरस्वती सदा सहाय।*
*श्री विष्णु इंद्र कुबेर सदा सहाय।*
*श्री शिव पार्वती सदा सहाय।*
*श्री दुर्गा देवी सदा सहाय।*
*श्री बजरंग बली सदा सहाय।*
लिख कर
नीचे अपने संस्थान का नाम और हस्ताक्षर कर कलम सहित अर्पित करें।

यह भी पढें   एनपीएल – चितवन राइनोज के लिए खेलेंगे अशोक धामी

और श्री गणेश जी के प्रसन्नता के लिए –
*ॐ गं गणपते वर वरद सर्व जनम् वशमानय स्वाहा।।*
इस मंत्र का जप, एवं
संकट नाशन गणेश स्तोत्र, और गणेशअथर्वशीर्ष का पाठ करें।
साथ ही माता लक्ष्मी के प्रसन्नता के लिए –
*।। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मै नमः।।*
इन मंत्रों का जप पाठ कर पुनः अग्नि स्थापन कर इन्ही मंत्रों से खीर मधु कमलगट्टा, सफेद तिल, कमल पुष्प, चीनी, इलायची, जावित्री, एवं जायफल एवं अन्य द्रव्यों से गणेश एवं लक्ष्मी मंत्र से हवन कर श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी जी की आरती करें। इस प्रकार पूर्ण प्रसन्नता के साथ सुख पूर्वक समस्त पूजन सम्पादित करें, साथ ही सभी दरवाजों पर स्वस्तिक बना कर दीप जलावें।
एवं जितना हो सके लक्ष्मी गणेश के मंत्रों का पाठ व जप करें।
*श्री लक्ष्मी गणेश की विशेष कृपा आप सपरिवार पर बनी रहे। आपके समस्त कष्ट, अर्थाभाव , दुख, दारिद्रयता , माता जी के आगमन से समाप्त हो, आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामना।*
*श्री गणेश के साथ माता लक्ष्मी एवं इंद्र कुबेर अपनी कृपा दृष्टि सबके ऊपर बनाते हुवे सुख शान्ति समृद्धि सम्पूर्ण प्रसन्नता एवं अपार धन की वर्षा करें।*
*सबका जीवन आनंददायक एवं मंगलमय हो, सबका जीवन सुख सौभाग्य, उत्तम आयु आरोग्यता सम्पन्नता एवं सम्पूर्ण प्रसन्नता से भर जाए। सम्पूर्ण व्रत पूजन के साफल्यता लिए महादेव से हमारी प्रार्थना एवं आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामना…*
*✒✒ ✍🏻 ✍🏻*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

यह भी पढें   नई सरकार हालात पुराने - टूटते युवाओं के सपने : कंचना झा


*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*आवश्यक संपर्क एवं व्हाट्सएप नं.- 7004427683*
*9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *